Status में लगाई फ़ोटो, वीडियो या लिखी बात 24 घंटे तक आपके संपर्कों को दिखती है, फिर अपने आप हट जाती है। आप तय कर सकते हैं कि Status कौन देखे, ताकि सिर्फ़ सही लोग ही उसे देखें।
Status कैसे लगाएँ
- नीचे Updates (अपडेट) टैब खोलें।
- सबसे ऊपर My status / Add status (Status जोड़ें) पर टैप करें, या नीचे कैमरा वाला बटन दबाएँ।
- फ़ोटो खींचें या गैलरी से फ़ोटो/वीडियो चुनें। ऊपर के बटन से लिख सकते हैं, स्टिकर या इमोजी लगा सकते हैं।
- नीचे Add a caption (कुछ लिखें) में छोटी लाइन लिख सकते हैं।
- भेजने वाला हरा बटन दबाएँ।
सिर्फ़ लिखा हुआ Status: Updates टैब में पेंसिल वाला बटन दबाएँ, बात लिखें, रंग बदलें और भेज दें।
किसने Status देखा
अपने Status पर टैप करें और नीचे आँख वाला निशान ऊपर खिसकाएँ। जिन लोगों ने देखा, उनके नाम दिखेंगे। अगर आपने Read receipts (नीले टिक) बंद किए हैं, तो आपको यह सूची नहीं दिखेगी, और आप किसी का Status देखें तो उसे भी आपका नाम नहीं दिखेगा।
Status कौन देखे (Status privacy)
- Updates टैब में ऊपर ⋮ (iPhone पर ⋯ या Privacy) दबाएँ और Status privacy चुनें।
- इनमें से एक चुनें:
- My contacts – आपके फ़ोन में सेव सभी लोग
- My contacts except… – कुछ लोगों को छोड़कर, जैसे दफ़्तर के लोग
- Only share with… – सिर्फ़ चुने हुए लोग, जैसे परिवार
- सेव करें। यह बदलाव आगे लगाए जाने वाले Status पर लागू होगा, पहले लगाए Status पर नहीं।
ध्यान दें: आपका Status सिर्फ़ उन्हें दिखता है जिनका नंबर आपके फ़ोन में सेव है और जिन्होंने आपका नंबर भी अपने फ़ोन में सेव किया है।
Status डिलीट करें
- Updates टैब में My status पर टैप करें (या उसके पास ⋮)।
- जो Status हटाना है, उस पर ⋮ › Delete (डिलीट) दबाएँ।
किसी का Status न देखना हो
किसी के Status पर उँगली दबाकर रखें और Mute (म्यूट) दबाएँ। उसका Status नीचे "Muted updates" में चला जाएगा और ऊपर नहीं दिखेगा। उसे पता नहीं चलता।
अगर काम न करे
- दोस्त को मेरा Status नहीं दिख रहा: देखें कि आप दोनों ने एक-दूसरे का नंबर सेव किया है, और आपकी Status privacy में वह शामिल है।
- वीडियो पूरा नहीं लग रहा: Status में लंबा वीडियो टुकड़ों में कटकर लगता है। ज़रूरत हो तो छोटा वीडियो चुनें।
- Status अपलोड पर अटका: इंटरनेट जाँचें; अटका हो तो उसे डिलीट करके दोबारा लगाएँ।
सुरक्षा टिप
Status में लाइव लोकेशन, "हम सब बाहर घूमने गए हैं, घर खाली है" जैसी बात, टिकट या बोर्डिंग पास की फ़ोटो न डालें। बड़े ग्रुप वाले अनजान लोगों को Status से बाहर रखने के लिए Only share with… सबसे सुरक्षित है।
यह GroupChatOn की अपनी आसान गाइड है। हम WhatsApp नहीं हैं और WhatsApp या Meta से जुड़े नहीं हैं। WhatsApp कभी-कभी अपने मेन्यू बदलता है: अगर आपके फ़ोन में कोई बटन अलग दिखे, तो Play Store या App Store से WhatsApp अपडेट कर लें।
फिर भी दिक्कत है?
सपोर्ट से संपर्क करें। बताइए कि आप क्या कर रहे थे, क्या दबाया, क्या दिखा, और आपका फ़ोन या कंप्यूटर और ब्राउज़र कौन-सा है। हम ईमेल से जवाब देते हैं।






























कोई सवाल है, या ऐसी दिक्कत जो यहाँ नहीं लिखी?
कमेंट में बताइए: आप क्या कर रहे थे, कौन-सा मैसेज दिखा, और आपका फ़ोन या कंप्यूटर कौन-सा है। हम हर कमेंट पढ़ते हैं और लेख में नए हल जोड़ते हैं।